भुता। थाना क्षेत्र के ग्राम अदीनापुर में नाली को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्रों ने एक वृद्ध को डंडों व बांका से प्रहार कर गंभीर घायल कर दिया है। मामले में थाने में तीन के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
थाना के ग्राम अदीनापुर में सुमेरलाल और तेजराम के बीच नाली और जगह में कूड़े डालने को लेकर विवाद चल रहा है। तेजराम जब अपने पड़ोस में अपने भाई भूपराम के चबूतरे पर बैठे हुए थे। उसी समय सुमेरलाल और उनके दो पुत्रों मेवाराम, राधेश्याम ने हमला कर दिया, जिसमें वृद्ध घायल हो गए। संवाद