फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली बवाल: मौलाना तौकीर रजा की मदद कर फंसे पिता-पुत्र, कॉल कर जुटाई थी भीड़; भेजे गए जेल

Tue, 30 Sep 2025 01:00 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में मौलाना तौकीर रजा से दोस्ती निभाने में फाइक एन्क्लेव निवासी फरहत अहमद और उसका बेटा फरमान फंस गया। दोनों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। उनको जेल भेजा जा चुका है। 
विज्ञापन
बरादारी थाने में आरोपी - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के फाइक एन्क्लेव से गिरफ्तार कर जेल भेजे गए बरातघर संचालक फरहत अहमद और उसके बेटे फरमान ने माहौल भड़काने में मौलाना तौकीर रजा का पूरा साथ दिया था। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ और जांच में पता लगा है कि कई लोगों को इन्होंने खुद कॉल करके बुलाया था। दोनों को दो दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उनको जेल भेजा जा चुका है। 

विज्ञापन


एसएसपी ने प्रेसवार्ता में बताया कि जांच में दोनों की भूमिका संदिग्ध मिली है। फरहत आईएमसी का जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। उसने व उसके बेटे ने न केवल पुलिस से बचकर भागे मौलाना तौकीर को अपने घर में छिपाया, बल्कि भड़काऊ बयान के वीडियो वायरल कराने में मौलाना की पूरी मदद की। कई लोगों को अनीस सकलैनी की लिखी गई अपील का पर्चा भेजने और कॉल करके बुलाने का भी काम किया। दोनों के खिलाफ संबंधित मुकदमे में कोई और आरोप साबित हुए तो धाराएं बढ़ाई जाएंगी। 

बवाल कराने के आरोपी मौलाना तौकीर रजा के खास गुर्गे और पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम खान को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस से छीना गया वायरलेस हैंडसेट बरामद किया गया। कुल 29 आरोपी गिरफ्तार कर चालान किया गया। एसएसपी ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में दो थानों की कार्रवाई की जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली बवाल: नमाज के बाद भीड़ जुटाकर रसूख दिखाना चाह रहा था तौकीर रजा, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम ने खोले बड़े राज

पुलिस लाइन से जेल भेजे गए आरोपी
एसएसपी की पत्रकार वार्ता के बाद आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे।

विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया।

बारादरी पुलिस ने की इनकी गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कसाई टोला निवासी उमेद, मुस्तकीम, अरबाज, कलीम, मोबीन, नाजिम रजा, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन पुत्र छोटेशाह, अरशद व सुब्हान को गिरफ्तार कर लिया गया।

हजियापुर का यू-ट्यूबर मोबिन चच्चा भी गया जेल
बारादरी थाना पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में बरेली का चर्चित यू-ट्यूबर दाढ़ी वाला मोबिन चच्चा भी शामिल है। मोबिन उर्फ मूविंग चच्चा नाम से मशहूर यह आरोपी एक समय चर्चित यू-ट्यूबर ईशान अली और उनकी टीम के साथ भी दिखाई देता था। मोबिन को पुलिस ने हजियापुर से ही गिरफ्तार किया है। मूविंग चच्चा कॉमेडी वीडियो बनाने के कारण मशहूर हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें