एसएसपी अनुराग आर्य ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन से जेल भेजे गए आरोपी
एसएसपी की पत्रकार वार्ता के बाद आरोपियों को पुलिस लाइन से कोर्ट और फिर जेल भेज दिया गया। जेल जाने से पहले आरोपियों ने हाथ जोड़कर माफी मांगी कि भविष्य में पुलिस पर पथराव व बवाल जैसी कोई गलती नहीं करेंगे।
सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने नदीम के साथ ही मुस्तकीम, जफरुद्दीन, मोहम्मद इमरोज, मुसरोफ शेख, शमशेर रजा, मोहम्मद उवैस, राहिल, मोहम्मद साजिद, समीर, जीशान, फैसल, तौहीद खान व फरमान को भी अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया गया। साथ ही 12 बोर का एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा भी बरामद किया गया।
संबंधित खबर- बरेली बवाल में बड़ी कार्रवाई: मौलाना तौकीर के करीबी डॉ. नफीस की मार्केट सील, पुलिस के हाथ काटने की दी थी धमकी
आरोपियों ने हाथ जोड़कर मांगी माफी
- फोटो : अमर उजाला
बारादरी पुलिस ने की इनकी गिरफ्तारी
इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय ने बताया कि कसाई टोला निवासी उमेद, मुस्तकीम, अरबाज, कलीम, मोबीन, नाजिम रजा, मोहसिन, शाकिब, रफीक, जैनुल, तौहीन, फैसल, मोबीन पुत्र छोटेशाह, अरशद व सुब्हान को गिरफ्तार कर लिया गया।