फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सर्वे टीम पहुंचने से पहले किसानों को एसएमएस से मिलेगी सूचना

Sun, 27 Apr 2025 01:37 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गन्ना सर्वेक्षण के लिए टीम के खेत पर आने से तीन दिन पहले ही अब किसानों को एसएमएस के जरिये सूचना मिलेगी, ताकि किसान समय से खेत पर पहुंच जाएं। एसएमएस में टीम प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर भी लिखा होगा। सर्वे कार्य में पारदर्शिता लाने के लिए गन्ना विभाग की ओर से यह बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह ने बताया कि प्रत्येक सर्किल के लिए एक सर्किल प्रभारी की नियुक्ति की जाएगी। किसानों को बोए गए गन्ना क्षेत्रफल के संबंध में ऑनलाइन घोषणापत्र भरना होगा। अगर किसान ऑनलाइन घोषणापत्र नहीं भरेंगे, तो उनका सट्टा पेराई सत्र 2025-26 में कभी भी बंद किया जा सकता है।
सर्वेक्षण में जीपीएस का प्रयोग करते समय द्वितीय व तृतीय पेड़ी का सत्यापन कंप्यूटरीकृत केन सर्वे रजिस्टर में दर्ज किया जाण्गा। रजिस्टर के प्रत्येक पृष्ठ पर सर्वे टीम हस्ताक्षर भी करेगी, ताकि बाद में होने वाले सत्यापन में कोई गड़बड़ी मिले तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ने बताया कि आदर्श मॉडल प्लाट के तहत प्रत्येक गन्ना विकास परिषद में चयनित उत्तम कृषकों का विवरण भी अलग से दर्ज किया जाएगा। सर्वे खत्म होने के बाद गन्ना क्षेत्रफल का सारांश तैयार कर संबंधित चीनी मिल के सर्वे कर्मी, विभागीय गन्ना पर्यवेक्षक, समिति कार्मिक, संबंधित ब्लाॅक प्रभारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक व चीनी मिल के महाप्रबंधक गन्ना के हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें