फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों ने एकजुट होकर किया कच्चे बांध का निर्माण

विज्ञापन
कच्चे बांध का निर्माण करतीं महिलाएं। स्रोत: ग्रामीण
विज्ञापन
शीशगढ़। पश्चिमी बहगुल नदी पर खमरिया गांव के पास पिछले 15 दिनों से कार सेवा से कच्चे बांध का निर्माण कर रहे किसानों ने मंगलवार को नदी की धार को बांधकर अपनी मेहनत से लोहा मनवा लिया। बांध निर्माण में पुरुषों के साथ ही महिलाओं ने भी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया।
विज्ञापन

किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक जयदीप सिंह बरार ने बताया कि कच्चे बांध का निर्माण लगभग दो दिन पूर्व पूरा होने के बाद मंगलवार को किसानों ने नदी की धार बांधने का कार्यक्रम रखा था। कार्यक्रम के अनुसार सुबह आठ बजे किसानों ने बांध स्थल पर हवन पूजन किया। उसके बाद गुरु की अरदास और 10 बजे बांध की सलामती के लिए नमाज व दुआ की। उसके बाद भंडारे का आयोजन हुआ। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के बाद किसानों ने नदी की धार बांधने का काम शुरू किया। इस मौके पर एसडीएम बहेड़ी रत्निका श्रीवास्तव, एसडीएम मीरगंज तृप्ति गुप्ता, अनीत पाल सिंह, इकबाल सिंह चीमा, कुसुम बरार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें