फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किसानों को बताए फसल अवशेष प्रबंधन के तरीके

Sun, 08 Oct 2023 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
भोजीपुरा। संचारी रोगों के नियंत्रण और फसल अवशेष प्रबंधन को लेकर दलपतपुर गांव के पंचायत भवन में शनिवार को ब्लॉक स्तरीय गोष्ठी हुई। एडीओ पीपी नरेश चंद्र गंगवार ने कहा कि कई किसान कंबाइन से फसल की कटाई करवाते हैं। इससे अवशेष खेत में रह जाते हैं। इन अवशेष को जलाने पर मिट्टी की उर्वरा शक्ति नष्ट होती है। मित्र कीट भी मर जाते हैं। पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। ऐसे में फसल अवशेष का प्रबंधन बहुत जरूरी है। उन्होंने डी-कंपोजर के बारे में बताया। उन्होंने संचारी रोगों पर चर्चा करते चूहा, छछूंदर से फैलने वाली बीमारियों के लक्षण और नियंत्रण के उपायों पर चर्चा की। सुरेश चंद्र पाठक, अरुण कुमार वार्ष्णेय, विजय शर्मा, अनिल कुमार गंगवार, पवन कुमार, त्रिवेणी दत्त आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

-
वैज्ञानिक खेती से आय बढाएं किसान
बहेड़ी। गुरसौली में आयोजित कृषक गोष्ठी में किसानों को वैज्ञानिक खेती के बारे में बताया गया। कम पानी के इस्तेमाल से उगाई जाने वाली ज्वार, बाजरा, मड़ुवा आदि का रकबा बढ़ाने की अपील की गई। मशरूम उत्पादन, बकरी, मछली और मधुमक्खी पालन का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. डीडी शर्मा, बीडीओ गरिमा सिंह, कृषि रक्षा अधिकारी अर्चना प्रकाश वर्मा, इंद्रपाल सिंह, समर्थ शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें