फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: सेमीखेड़ा मिल को गन्ना नहीं देने पर अड़े किसान

Sun, 22 Nov 2026 11:06 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सेमीखेड़ा चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति किए जाने से नाराज किसानों ने रविवार को दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। जिला गन्ना अधिकारी और सेमीखेड़ा चीनी मिल के अधिकारियों से किसानों ने कहा कि वे किसी भी सूरत में मिल को गन्ना नहीं देंगे।
विज्ञापन

किसानों ने मिल का गन्ना क्रय केंद्र लगाने के लिए जमीन देने से भी मना कर दिया। नवाबगंज तहसील के बरौर और पंडरी गांव के किसान कई वर्षों से पीलीभीत की चीनी मिल को गन्ना देते आ रहे हैं। पेराई सत्र में एलएच चीनी मिल ने क्रय केंद्र स्थापित किए थे। करीब एक सप्ताह तक इन केंद्रों पर गन्ने की तौल भी हुई। अचानक क्षेत्र का गन्ना सेमीखेड़ा चीनी मिल को डायवर्ट कर दिया गया। इस पर चीनी मिल ने तौल बंद कर अपने क्रय केंद्र हटा लिए। गन्ना डायवर्ट होने की जानकारी पर किसान नाराज हो गए।
रविवार को जिला गन्ना अधिकारी और सेमीखेड़ा चीनी मिल के कर्मचारी किसानों को मनाने पंडरी गांव पहुंचे। पंचायत घर में बातचीत हुई। अधिकारियों ने किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि वे 15 वर्षों से पीलीभीत की चीनी मिल को गन्ना दे रहे हैं। किसानों के विरोध के कारण जिला गन्ना अधिकारी और सेमीखेड़ा चीनी मिल के जीएम को बिना सहमति के ही लौटना पड़ा। इस दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र, अरविंद, जगदीश, नरेश, यशवंत, कीरत देव आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहकारी समिति की सचिव ने बताया कि प्रमुख सचिव की ओर से आदेश आया है कि सेमीखेड़ा चीनी मिल के क्रय केंद्र लगाए जाएंगे। किसानों से वार्ता की जा रही है। बीच का रास्ता निकालने का प्रयास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें