फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: औद्योगिक गलियारे के भूमि अधिग्रहण पर किसानों की महापंचायत

Sun, 10 May 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक गलियारे के लिए प्रस्तावित भूमि अधिग्रहण का विरोध बढ़ रहा है। किसान एकता संघ ने रविवार को पाखुनी में महापंचायत आयोजित की। इसमें 10-11 गांवों के 300-350 किसान और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान आदेश यादव कुड्डा ने कहा कि उपजाऊ जमीन का अधिग्रहण हो रहा है। इसमें करीब 1,000 हेक्टेयर भूमि आ रही है। इससे किसानों की आजीविका पर संकट आएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी फैक्टरी के लिए जमीन ली गई थी। लेकिन, प्रभावित परिवारों को रोजगार नहीं मिल सका। किसानों ने स्थायी नौकरी की मांग की। साथ ही कहा, अधिग्रहित भूमि वाले परिवारों के एक सदस्य को नौकरी मिले। सभी गांवों का सर्किल रेट एकसमान तय कर उचित मुआवजा दिया जाए। किसानों ने दूसरी जगह जमीन खरीदने पर स्टांप शुल्क में छूट भी मांगी है।

आंदोलन की चेतावनी
रवि नागर ने कहा कि किसान एकता संघ किसानों के हक की लड़ाई मजबूती से लड़ेगा। किसानों ने प्रशासन पर जबरन अधिग्रहण का आरोप लगाया। उन्होंने चेतावनी दी कि सकारात्मक निर्णय न होने पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें