फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पुलिया निर्माण शुरू, जलभराव से मिलेगी निजात

Sun, 10 May 2026 11:58 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़ में पानी निकास के लिए पुलिया निर्माण का कार्य शनिवार से शुरू हो गया। यह पुलिया 15.5 लाख रुपये की लागत से लगभग दो माह में बनेगी। ठेकेदार बबलू खान ने बताया कि पीडब्लूडी विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा गया था। विभाग ने अनापत्ति प्रमाण पत्र दिए, जिसके बाद कार्य शुरू हुआ। पुरानी पुलिया बंद होने से बरसात में मुख्य मार्ग पर एक फुट से अधिक पानी भर जाता था। इससे आवागमन बाधित होता था। लोग गंदे पानी से गुजरने के लिए मजबूर थे।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष नीलोफर हुसैन ने पीडब्लूडी से अनापत्ति प्रमाण पत्र व निविदा प्रक्रिया पूरी कराई। इस निर्माण से कस्बा वासियों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें