एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मृतक के परिवार ने जो तहरीर दी है, उसमें कुलपति जैसे बड़े नाम हैं। शासन स्तर पर जानकारी दी गई है। वहां से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी। परिवार को भरोसा दिलाया गया है कि उनकी पूरी मदद की जाएगी।
ससुर भगत सिंह का ऐलान, परिवार सहित दे दूंगा जान
भगवान सिंह के ससुर भगत सिंह ने सिख संगत के बीच प्रेसवार्ता कर ऐलान किया कि अगर उनकी तहरीर पर रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति सहित उनके रिश्तेदारों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं हुआ तो वह गुरुद्वारे में सभी सिखों को इकट्ठा करके थाने पहुंचेंगे। थाने के गेट पर शव रखकर प्रदर्शन होगा। अगर उसके बाद भी मुकदमा नहीं हुआ तो भगत सिंह अपनी बेटी और भगवान सिंह के दोनों बच्चों के साथ थाने के गेट पर आत्मदाह कर लेंगे। उनके इस ऐलान के बाद पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया है।