फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबल एक्सप्रेस लूटकांड: बरेली में सरगना गिरफ्तार, सोने के आठ बिस्किट बरामद; अफसर बनकर की थी लूट

Sat, 21 Nov 2026 05:47 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

चंबल एक्सप्रेस में अफसर बनकर दो किलो सोने की लूट को अंजाम देने वाले आरोपी राहुल मौर्य को बरेली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी से करीब एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत के सोने के आठ बिस्किट बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंबल एक्सप्रेस में बरेली की सराफा फर्म के कर्मचारी से सोने के बिस्किट लूटने के मामले में मीरगंज थाना पुलिस व एसओजी ने सरगना राहुल मौर्य को गिरफ्तार कर 1.10 करोड़ रुपये कीमत के सोने के आठ बिस्किट बरामद किए गए हैं। आरोपी से एक तमंचा और कारतूस भी मिला है।। बिहार जीआरपी में मामले की रिपोर्ट दर्ज है।

विज्ञापन




एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने शनिवार को बताया कि आरोपी राहुल मौर्य नवादा शेखान मोहल्ले का निवासी है। उसे शुक्रवार रात मीरगंज के परौरा कट से पकड़ा गया। राहुल मौर्य ने 22 अक्तूबर को चंबल एक्सप्रेस में अपने साथियों के संग बरेली की सराफा फर्म संकल्प गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी संजीव चौहान को धमकाया था। खुद को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) का अधिकारी बताकर उनके मालिक संजय खंडेलवाल के घर दबिश देने व गिरफ्तार करने की धमकी दी और सोने के बिस्किट छीन लिए।
विज्ञापन


वारदात बिहार के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर हुई थी। वहां की रेल पुलिस ने मामला दर्ज कर राहुल के तीन साथियों रोहित, सचिन और वरुण को गिरफ्तार कर लिया था। ये तीनों भी बरेली के नवादा शेखान के निवासी हैं। तभी से बरेली पुलिस भी राहुल की तलाश कर रही थी। बताया जा रहा है कि राहुल व उसके साथी भी पहले इसी सराफा फर्म से जुड़े थे। उन्हें फर्म के कर्मचारी के बाहर जाकर कारोबारियों से सोना लाने की जानकारी थी और पूरी साजिश रचकर वारदात को अंजाम दिया गया।

Trending Videos
विज्ञापन

आरोपियों ने जुटाई करोड़ों की संपत्ति
गिरोह के सदस्यों ने कटरा चांद खां, पीलीभीत बाइपास इलाके में कुछ ही समय में करोड़ों की संपत्ति खरीदी है। पॉश कॉलोनी और आसपास के इलाकों में मकान बनाए हैं। चर्चा है कि गलत गतिविधियों से कमाई कर करोड़ों रुपये की संपत्ति खड़ी की है। गैंग के सदस्य महंगी जीवनशैली और विदेश यात्राओं के वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा करते थे।

एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि आरोपी के कब्जे से करीब 1.10 करोड़ रुपये कीमत के 880 ग्राम सोने के आठ बिस्किट बरामद किए गए हैं। उसके पास से तमंचा भी मिला है। आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे भी कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें