घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी
फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जब तक जुटे तब तक हमलावर फायरिंग करते हुए गांव की तरफ भाग गए। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और कांबिंग की लेकिन कोई हमलावर हाथ नहीं आया। बाद में एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी उत्तरी मुकेश मिश्रा, सीओ फरीदपुर आशुतोष शिवम, सर्विलांस, एसओजी व फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पांच टीम कर रहीं तलाश, जल्द होगी गिरफ्तारी
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपियों से पुष्पेंद्र की पुरानी रंजिश चल रही थी। पुष्पेंद्र अपने भाई की हत्या का वादी थे और पैरवी कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज से भी दो आरोपियों के चेहरे पहचान में आए हैं। पुलिस की पांच टीमों के साथ ही एसओजी को भी लगाया है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।