फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नवाबगंज में किसान की हत्या, आधी रात चोरी करने आए बदमाशों ने मारी गोली

Tue, 19 Dec 2023 10:06 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

Bareilly News : नवाबगंज थाने के गांव हरदुआ गौटियां में सोमवार देर रात बदमाशों ने किसान वीरेंद्र पाल की हत्या कर दी। बदमाश चोरी करने आए थे। वीरेंद्र के शोर मचाने पर उनके सीने में गोली मार दी। 
विज्ञापन
मृतक किसान के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र में सोमवार देर रात चोरों ने गोली मारकर किसान की हत्या कर दी। बदमाशों ने किसान के सीने में गोली मारी है। हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी, एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना पुलिस को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए हैं।  

विज्ञापन


घटना नवाबगंज थाने के गांव हरदुआ गौटियां की है। बताया गया है कि सोमवार रात गांव निवासी किसान वीरेंद्र पाल अपनी पशुशाला में सो रहे थे। रात करीब एक बजे पशुशाला के पास से तीन बदमाश गुजरे। आहट होने पर वीरेंद्र पाल की नींद खुल गई। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों को बताया कि गांव में चोर घूम रहे हैं। इसके बाद वह अपने खेत की ओर चल दिए। 

खेत के पास खड़े थे बदमाश 
गांव के पास वीरेंद्र के खेत में सोलर पैनल लगा हुआ है। उन्हें लगा कि शायद चोर उनका सोलर पैनल चुराने आए हैं। वीरेंद्र खेत के पास पहुंचे ही थे। वहां कुछ दूरी पर तीनों बदमाश खड़े दिखाई दिए। वीरेंद्र ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। वीरेंद्र के सीने में एक गोली लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


विज्ञापन

फायरिंग से ग्रामीण जाग गए और घटनास्थल पर पहुंचे। वहां वीरेंद्र का लहूलुहान शव पड़ा मिला। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की, लेकिन बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा। रात में ही एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान, एसपी ग्रामीण मुकेश चंद्र मिश्रा और सीओ नवाबगंज भी मौके पर पहुंचे। मृतक के बेटे गोपाल ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें