फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: यहां फिर चला बुलडोजर... 65 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त

Tue, 19 Dec 2023 06:55 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

Bareilly News: रामगंगा सेक्टर योजना से सटे गांव चंद्रपुर बिचपुरी में 65 बीघा में बसाई जा रही अवैध कॉलोनियों पर बीडीए ने बुलडोजर चलाया। बीडीए की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को साइट कार्यालय समेत अन्य निर्माण बुलडोजर से ध्वस्त करा दिए। 
विज्ञापन
बीडीए ने अवैध निर्माण ध्वस्त कराया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में अवैध रूप से बसाई जा रही कॉलोनियों पर कार्रवाई जारी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) की प्रवर्तन टीम ने सोमवार को गांव चंद्रपुर बिचपुरी में विकसित की जा रही अवैध कालोनियों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की। टीम ने बुलडोजर से यहां हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई से कॉलोनाइजरों में खलबली है।  

विज्ञापन


बीडीए वीसी जोगिंदर सिंह ने बताया कि रामगंगा सेक्टर योजना के पास के गांव चंद्रपुर बिचपुरी में लगभग 40 बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी का निर्माण करा रहे थे। यहां भूखंडों का चिन्हांकन, नाली, बाउंड्रीवाल, सड़क, विद्युत पोल एवं साइट ऑफिस का निर्माण कार्य किया जा रहा था। टीम ने इनसे मानचित्र मांगा तो यह दिखा नहीं सके। इस पर टीम ने ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। 

ये भी पढ़ें- UP News: बरेली जंक्शन पर महिला टीटीई ने युवती को पीटा, फिर कॉलर पकड़कर घसीटा; देखें वीडियो
विज्ञापन


इसी गांव में श्रवण कुमार और सौरभ कुमार लगभग 20 बीघा जमीन पर और बब्बू एवं छब्बू द्वारा लगभग पांच बीघा जमीन पर अवैध कालोनियों को निर्माण कराया जा रहा था। ये लोग भी मानचित्र नहीं दिखा सके। दोनों जगह अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया गया। चेतावनी दी गई है कि दोबारा निर्माण शुरु किया तो मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।


 

विज्ञापन

इससे पहले भी हो चुकी है कार्रवाई 
इससे पूर्व गांव धौरेरा माफी में साबिर चार बीघा जमीन पर अवैध कॉलोनी बसा रहे थे। यहां प्लॉट साइट कार्यालय, सड़क का निर्माण किया जा चुका था। शनिवार को बीडीए की टीम मौके पर पहुंची और मानचित्र मांगा तो वह नहीं दिखा सके। इस पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई थी। इससे पहले बदायूं रोड पर भी अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें