फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कुत्तों के झुंड ने किसान को नोंचकर किया घायल

Sat, 30 May 2026 01:22 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। खेत में बृहस्पतिवार को छुट्टा पशुओं को हटाने गए किसान लालता प्रसाद को 30-40 कुत्तों ने घेर लिया। कुत्तों ने किसान को नोंचकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है। थाने में जाकर गुहार लगाई है कि मंदिर में रह रहे कुत्तों को पकड़वाया जाए।
विज्ञापन

गांव पंडरी समीप बरौर में लालता प्रसाद सपरिवार खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि छुट्टा पशु बृहस्पतिवार को खेत में फसल नष्ट कर रहे थे। लालता प्रसाद उनको हटाने गए। इस दौरान गांव स्थित मंदिर में रहने वाले 30-40 कुत्तों का झुंड भी आ गया। कुत्तों ने किसान को नोंच लिया। आसपास मौजूद किसानों ने मशक्कत से लालता प्रसाद को बचाया। वह गंभीर रूप से घायल हो चुके थे। सूचना पर पहुंचे परिजन लालता प्रसाद को आनन-फानन में सीएचसी लेकर गए। लालता प्रसाद ने पुलिस से कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है।
0000000
मंदिर को बना लिया है ठिकाना
लालता प्रसाद ने पुलिस को बताया कि कुत्तों ने मंदिर में ही मिट्टी खोदकर रहने का ठिकाना बना लिया है। मंदिर के पुरोहित उन कुत्तों को खाने-पीने के लिए सामग्री देते हैं। लोगों ने कुत्तों के डर से उस जगह से गुजरना बंद कर दिया है। श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। बच्चों के लिए लोग चिंतित रहते हैं।
विज्ञापन

000000

गर्मी में हिंसक हो रहे पशु भीषण गर्मी में कुत्ते-बंदर हिंसक हो रहे हैं। आसानी से पानी न मिलने के कारण समस्या बढ़ गई है। क्षेत्र के हरदुआ, बीजामऊ, गंगापुर, नगर के मोहल्ला पुराना ब्लॉक, गरेम आदि कुत्ते-बंदरों का आतंक अधिक है। क्षेत्र में खुले मुर्गी फार्म के आसपास हिंसक कुत्तों की संख्या अधिक है। सीएचसी चिकित्साधीक्षक डॉ. अमित गंगवार ने बताया कि सीएचसी में रेबीज के मरीजों की संख्या बढ़ी है। प्रतिदिन 40-50 लोग एआरबी लगवाने पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें