अलीगंज। गांव किदौना निवासी किसान पप्पू (48) का शव खेत में पड़ा मिला। ग्रामीणों और पुलिस ने सांड़ के हमले में मौत होना बताया है। घटनास्थल के आसपास हिंसक सांड़ को भी देखा गया।
परिजनों के मुताबिक, पप्पू खाना खाने के बाद साइकिल से खेत पर मक्के की फसल की रखवाली करने गए थे। लौटने के दौरान हिंसक सांड़ ने हमला कर दिया। हमले में पप्पू की मौत हो गई। घटना की जानकारी तब हुई जब गांव की एक लड़की अपने पिता को खेत पर खाने देने गई। रास्ते में उसको पप्पू का शव दिखा। किसान की सूचना पर परिजन शव को लेने गए। उसने पिता को बताया। मौके पर हिंसक सांड़ भी दिखा पप्पू की मौत से ग्रामीण गमगीन हैं। उन्होंने समस्या बन रहे छुट्टा पशुओं को पकड़वाने की मांग उठाई है। पप्पू की मौत से उनकी पत्नी नयना देवी और तीन बच्चे बेहाल हैं। पप्पू के पास तीन बीघा जमीन है। वह खेती-बाड़ी करते थे। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि घटना शुक्रवार दोपहर बाद की है। पुलिस को सूचना देर शाम मिली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।