फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खेत में ट्यूबवेल पर किसान की मौत, सेफ्टी लाइन में करंट उतरने से हुआ हादसा

Sat, 02 Mar 2024 02:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बरेली के सीबीगंज क्षेत्र में गांव बोहित निवासी किसान इंद्रदेव (45) की करंट लगने से मौत हो गई। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मृतक के रिश्तेदार ने बताया कि यह हादसा शनिवार सुबह हुआ। इंद्रदेव खेत पर गए थे। उन्होंने वहां पानी चलाने के लिए ट्यूबवेल का मोटर खोलकर चेक किया। सेफ्टी लाइन में करंट उतरने से वह उसकी चपेट में आ गए। 

विज्ञापन


खेत पर ही उनकी मौत हो गई। काफी देर बाद इसकी जानकारी परिवार के लोगों को लगी। वे लोग मौके पर पहुंचे। वहां इंद्रदेव का शव पड़ा मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंद्रदेव की मौत से उनकी पत्नी राकेश देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। किसान के दो बेटे और एक बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें