फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टेंपो की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में चल रही थी भतीजे की लगन की तैयारी, परिवार सदमे में
विज्ञापन

बहेड़ी। उनई मकरुका गांव में सोमवार रात हुए सड़क हादसे ने खुशियों को मातम में बदल दिया। साइकिल से खेत से चारा लेकर घर लौट रहे 48 वर्षीय किसान वीरपाल शर्मा को टेंपो से पीछे से टक्कर लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में भतीजे की लगन की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन इस हादसे ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया।
ग्रामीणों के मुताबिक, वीरपाल शर्मा रोज की तरह खेत से पशुओं का चारा लेकर साइकिल से घर लौट रहे थे। तभी नारायण नंगला की ओर से तेज गति में आ रहे टेंपो की वजह से हादसा हो गया। हादसे के बाद चालक टेंपो लेकर मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही नारायण नंगला चौकी इंचार्ज राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो के आधार पर फरार टेंपो चालक की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें