फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फसल की सिंचाई करने निकला था किसान, कुएं में पड़ा मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

Tue, 25 Mar 2025 05:53 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

क्योलड़िया थाना क्षेत्र के डांडिया सफदरअली गांव निवासी किसान मंगलवार सुबह खेत के लिए निकले थे। कुछ देर बाद उनका शव खेत में बने कुएं में पड़ा मिला। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
मृतक के परिजनों से जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के क्योलड़िया क्षेत्र में सिंचाई करने गए किसान का शव मंगलवार को कुएं में पड़ा मिला। सूचना पाकर परिजनों के साथ ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। 

विज्ञापन


क्योलड़िया थाना क्षेत्र के डंडिया सफदरअली गांव में श्रीपाल (उम्र 37 वर्ष) पुत्र गेंदनलाल खेती किसानी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। मंगलवार की सुबह श्रीपाल अपनी पत्नी प्रियंका से गन्ने की फसल में सिंचाई करने को कहकर खेत पर चले गए। खेतों पर गए ग्रामीणों ने कुएं में श्रीपाल का शव पड़ा देखा। उन्होंने सूचना परिजनों को दी। 

सूचना मिलते ही परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाल लिया। कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को अभी तक तहरीर नहीं दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें