बरेली। इज्जतनगर स्थित रेलवे स्टेडियम में बृहस्पतिवार को आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। कबड्डी बालक वर्ग में फरीदपुर की इंडियन बॉय टीम ने खिताब अपने नाम किया। आलमपुर जाफराबाद की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में क्यारा की दुर्गा टीम विजेता व रानी लक्ष्मीबाई टीम उपविजेता रही। खो-खो में चाहरपुर की टीम विजेता रही। शेरगढ़ की लक्ष्मीबाई टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।
लंबी कूद बालिका वर्ग में खुशबू ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, सोनम द्वितीय और प्रज्ञा तृतीय रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग दौड़ में सैंडी प्रथम, ओमेंद्र द्वितीय और शिवांश तृतीय रहे। लंबी कूद बालक वर्ग में रवि अव्वल रहे। कृष्णा पाठक दूसरे और शिवांग तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर बालिका वर्ग दौड़ में नीलम प्रथम, आरती द्वितीय और शीला तृतीय रहीं। गोला फेंक में कंचन यादव प्रथम, सोनम द्वितीय और नीता तृतीय रहीं। भाला फेंक में ममता ने बाजी मारी। प्रिया द्वितीय और कीर्ति तृतीय स्थान पर रहीं।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता का आयोजन उपनिदेशक (मेरा युवा भारत) पुष्पा सिंह की अध्यक्षता में हुआ। भूपेंद्र सिंह, विशाल यादव, अनीता वर्मा, फिरोज सिद्दीकी, विमल कुमार, मानवेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद