फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बच्चों को उड़ना सिखा रहे फरहान, दिव्यांग राहुल बांट रहे तकनीक का ज्ञान

Fri, 05 Sep 2025 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आज शिक्षक दिवस है। इस अवसर पर हम आपको ऐसे शिक्षकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में मिसाल पेश की है। किसी ने दिव्यांग विद्यार्थियों को उड़ना सिखाया तो कोई खुद दिव्यांग होते हुए विद्यार्थियों को तकनीक का ज्ञान बांट रहा है। सरकारी व्यवस्था में इन्होंने कभी संसाधनों का रोना नहीं रोया। हर परिस्थिति में वह बच्चों के साथ मजबूती से खड़े रहे। बच्चे भी उनका बेहद सम्मान करते हैं।
विज्ञापन


नवाचार : लर्निंग फिजिक्स थ्रू गुड मॉर्निंग मेसेज
एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता फरहान अहमद सैफी ने वैज्ञानिक कार्यों में बरेली जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। उन्होंने छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में योगदान दिया है। खास तौर पर दिव्यांग छात्रों को इनोवेटिव मॉडल बनाने, आईसीटी और खेल विधि से विज्ञान के प्रति रुचि जगाने के लिए प्रेरित करते हैं। वह 20 से भी अधिक वर्षों से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा से जुड़े हैं। दिव्यांग छात्रों को भौतिक विज्ञान आसानी से समझाने के लिए लर्निंग फिजिक्स थ्रू गुड मॉर्निंग मेसेज नाम से एक नवाचारी पहल शुरू की है।
कंप्यूटर शिक्षा से बदली विद्यालय की तस्वीर
फतेहगंज पश्चिमी के उच्च प्राथमिक विद्यालय औंध के प्रभारी प्रधानाध्यापक राहुल यदुवंशी शारीरिक रूप से 55 फीसदी दिव्यांग हैं। वह 22 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं। वर्ष 2002 में स्थापित इस विद्यालय को उन्होंने अपने समर्पण से ऐसा केंद्र बना दिया है, जहां किताबी ज्ञान के साथ ही जीवन के मूल्य भी सिखाए जाते हैं। आसपास के निजी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा के कारण उनके विद्यालय में नामांकन कम होने लगे, तो राहुल ने स्कूल के विज्ञान कक्षा को आईसीटी रूम में बदल दिया। उन्होंने अपने व्यक्तिगत प्रयासों से बच्चों के लिए ऐसा माहौल तैयार किया, जहां वे प्रेरक प्रसंगों और मीना की कहानियों से जुड़े वीडियो देखकर सीखते हैं। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के शूट किए 20 वीडियो ने अभिभावकों पर गहरा प्रभाव डाला और नामांकन में तेजी से वृद्धि हुई। आज इस विद्यालय में 55 से 70 बच्चे नियमित रूप से शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें