फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शांति व सौहार्द से हुई अलविदा की नमाज, आज मनेगी ईद

विज्ञापन
अस्पताल में ताहिर अंसारी जली हुई इको वैन - फोटो : akhnoor news
विज्ञापन
अलीगंज/ सिरौली/ आंवला/ बहेड़ी/ मीरगंज। क्षेत्र में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। नमाजियों ने मस्जिदों और ईदगाहों के भीतर इबादत की। अब शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। शुक्रवार को जगह-जगह बाजारों में भीड़ उमड़ी। लोग देर रात तक खरीदारी करते रहे। त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि नमाज केवल ईदगाह और मस्जिद परिसर के भीतर ही होगी। सड़कों पर भीड़ जमा करने या नमाज पढ़ने पर सख्त पाबंदी है। शुक्रवार की रात बाजार में जबरदस्त रौनक देखी गई। महिलाएं सेवइयों, पकवानों, कॉस्मेटिक के सामानों की खरीदारी में जुटी रहीं, तो युवकों ने कपड़ों और जूतों की दुकानों पर जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन

सिरौली में खरीदारों की भीड़ से बाजार गुलजार रहे। त्योहार की बढ़ती मांग का असर कीमतों पर भी साफ दिखाई दिया। फलों के दामों में अचानक उछाल आ गया है। सेब, केला, संतरा, अंगूर सहित अन्य फलों के दामों में 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, सूखे मेवे और सेवई के दाम भी बढ़ गए। आंवला में रहमतो बरकतो के माह रमजान के आखिरी जुमे को अलविदा की नमाज शांति व अकीदत के साथ अदा की गई।
मीरगंज, शाही, बहेड़ी, नवाबगंज, बिशारतगंज और भड़सर में भी सुरक्षा व्यवस्था सख्त रही। उलेमाओं ने भाईचारे से रहने और जररूतमंदों की मदद करने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें