फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बारिश से रोड पर बढ़ी फिसलन, 12 लोग गिरकर चोटिल

विज्ञापन
धनेटा शीशगढ़ रोड़ पर फिसलन से चोटिल हो रहे बाइक सवार - फोटो : samba news
विज्ञापन
ईंट-भट्ठों के पास पड़े मिट्टी को नहीं हटाने पर लोगों में गुस्सा, शिकायत
विज्ञापन

दुनका/शाही। शाही थाना क्षेत्र में धनेटा-शीशगढ़ रोड पर स्थित ईंट-भट्ठों के कारण मिट्टी पड़े होने से फिसलन बढ़ गई है। इससे शुक्रवार को 12 से अधिक बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। लोगों ने शाही पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
लोगों ने बताया कि शुक्रवार सुबह से हो रही बारिश के कारण गांव आनंदपुर से गनेशपुर मोड़ तक ईंट-भट्ठों पर चल रहीं ट्रैक्टर-ट्राॅलियों से रोड पर गिरी मिट्टी के कारण काफी फिसलन हो गई है। इसके कारण दो पहिया वाहन चालक सुबह से शाम तक गिरकर घायल होते रहे। लोगों ने बताया कि शुक्रवार को हुई बारिश के कारण छह किलोमीटर की दूरी तक रोड पर हालत ज्यादा खराब रही। बाइक सवारों को आवागमन में खासी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भट्ठा संचालकों को नोटिस देकर की जाएगी कार्रवाई : प्रभारी निरीक्षक

प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैसला ने बताया, उन्हें शिकायत मिली है। लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। भट्ठा संचालकों के खिलाफ नोटिस तामील कराकर कार्रवाई की जाएगी। रोड को साफ कराने के लिए कहा गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें