फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: ई-बसों में यात्री बढ़े तो किराया दो रुपये बढ़ाने की तैयारी, दो महीने पहले घटाया था एक रुपया

Sun, 06 Aug 2023 04:39 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

टिकटों की बिक्री प्रतिदिन औसत 35 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये तक पहुंच गई। अब दो महीने के बाद ही किराया दो रुपये बढ़ाया जा रहा है। प्रस्ताव लागू होने के बाद किराये में न्यूनतम दो और अधिकतम पांच रुपये तक का इजाफा हो जाएगा।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में इलेक्ट्रिक बसों में यात्रा करने के लिए लोगों को अब ज्यादा किराया चुकाना होगा। सिटी बस सर्विसेज प्रबंधन ने दो माह पहले न्यूनतम किराया एक रुपया घटाया था। अब दो रुपये बढ़ाने की तैयारी कर ली गई है। तीन किलोमीटर तक यात्रा के लिए अब 10 के स्थान पर 12 और छह किमी के लिए 15 के स्थान पर 20 रुपये देने होंगे। 15 अगस्त से पहले नई किराया सूची लागू कर दी जाएगी।

विज्ञापन


सिटी बस सर्विसेज के तहत शहर में छह रूटों पर 24 ई-बसों का संचालन होता है। शुरुआत में तीन किलोमीटर तक की यात्रा के लिए 11 रुपये किराया निर्धारित किया गया। किराया ज्यादा होने और 11 रुपये लिए जाने की स्थिति में एक रुपये छुट्टा न मिलने पर अक्सर विवाद होता था। इस पर 31 मई को सिटी बस सर्विसेज बोर्ड की बैठक में किराया घटाकर तीन किमी तक 10 रुपये कर दिया गया। इसके बेहतर परिणाम भी मिले।

ये भी पढ़ें- बरेली के बंटी-बबली: पहले होटल में किया कांड, फिर क्लीनिक को बनाया निशाना, युवती बोली- मैं बड़े अधिकारी की बेटी
विज्ञापन


टिकटों की बिक्री प्रतिदिन औसत 35 हजार से बढ़कर 60 हजार रुपये तक पहुंच गई। अब दो महीने के बाद ही किराया दो रुपये बढ़ाया जा रहा है। प्रस्ताव लागू होने के बाद किराये में न्यूनतम दो और अधिकतम पांच रुपये तक का इजाफा हो जाएगा। फरीदपुर रोड पर इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी और भोजीपुरा रोड पर सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट तक और फरीदपुर टोल प्लाजा तक लोगों को ज्यादा किराया देना होगा। 30 किमी के लिए 40 रुपये किराया देना होता है। आगे 45 रुपये देना होगा।

इन रूटों पर मिलते हैं ज्यादा यात्री

झुमका चौराहा से किला होते हुए जंक्शन और मिनी बाईपास से डेलापीर, फनसिटी, सेटेलाइट, श्यामगंज, बरेली कॉलेज होते हुए जंक्शन तक चार-चार बसों का संचालन हो रहा है। सत्य प्रकाश पार्क से झुमका चौराहा होते हुए फतेहगंज पश्चिमी तक सात, मिनी बाईपास से किला, जंक्शन, सेटेलाइट होते हुए रजऊ परसपुर, फरीदपुर टोल प्लाजा तक छह और इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से सिद्धि विनायक कॉलेज तक तीन बसों का संचालन हो रहा है। इनमें फरीदपुर टोल प्लाजा, सिद्धि विनायक कॉलेज सबसे लंबे रूट हैं। इन दोनों रूटों पर ही सबसे ज्यादा सवारियां मिलती हैं।
विज्ञापन

किराये में एकरूपता लाने के लिए वृद्धि प्रस्तावित है। बरेली में प्रदेश की अन्य स्मार्ट सिटी के मुकाबले किराया कम है। किराये में न्यूनतम दो और अधिकतम पांच रुपये तक का इजाफा किया जा रहा है। पहले के मुकाबले लोड फैक्टर में काफी सुधार हुआ है। - मानसी दीक्षित, डिपो प्रभारी सिटी बस सर्विसेज
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें