मामा और दो ग्रामीणों के साथ गया था, पुलिस ले गई
सतपाल सिंह के अनुसार, नौ नवंबर को जसनूर घर पर ही था। शाम करीब आठ बजे वह अपने मामा और दो अन्य ग्रामीणों के साथ पास के मढ़ी चौराहा गांव गया था। इसी दौरान पुलिस चारों को पकड़कर ले गई। अगले दिन जसनूर ने किसी दूसरे मोबाइल नंबर से फोन कर परिवार को पुलिस हिरासत में होने की जानकारी दी। इसके बाद पिता परिवार के अन्य लोगों के साथ बरेली पहुंचे। वहां पुलिस ने जसनूर को छोड़ने से इनकार कर दिया, जबकि उसके साथ पकड़े गए तीन अन्य लोगों को दिन में छोड़ दिया गया।
एएसपी हिमांशु गौरव ने बताया कि माधोटांडा क्षेत्र के मैनाकोट गांव निवासी जसनूर का पुलिस जांच में अभी तक कोई अपराधिक इतिहास सामने नहीं मिला है। पुलिस यह भी पता करने का प्रयास कर रही है कि जसनूर किन लोगों के साथ रहता था, इसके अलावा उसकी अन्य गतिविधियां भी पता की जा रही है।