फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: जन्मदिन समारोह से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, युवती की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। थाना बारादरी इलाके की स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कॉलोनी निवासी संजय शुक्ला की 24 वर्षीय बेटी कोमल शुक्ला की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसकी बहन, बेटा और कार में सवार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और शव पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हादसा सोमवार शाम पीलीभीत के पूरनपुर इलाके से लौटते समय पीलीभीत जिले में ही हुआ। जिला अस्पताल की मोर्चरी के बाहर मिले संजय शुक्ला ने बताया कि रविवार को उनकी बड़ी बेटी कोमल शुक्ला, छोटी बेटी झलक और कोमल का पांच वर्षीय बेटा सुशांत पूरनपुर में अपने मामा के घर रिश्तेदारी में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने गए थे।
सोमवार शाम तीनों टैक्सी करके बरेली लौट रहे थे। पीलीभीत जिले के जरा कोठी के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कोमल की मौके पर ही मौत हो गई। झलक, सुशांत और कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

संजय शुक्ला ने बताया कि कोमल की शादी नवादा मोहल्ला निवासी मुकेश मिश्रा से हुई थी। चार साल से दंपती में विवाद चल रहा था। इस वजह से वह मायके में ही रह रही थी। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें