फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टैंकर मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराने को अड़े संदेश के परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। वेल्डिंग के दौरान तेल टैंकर में हुए विस्फोट में गंभीर घायल वेल्डर की बृहस्पतिवार देर रात उपचार के दौरान मौत के बाद शुक्रवार को उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। दोपहर में मृतक का शव उसके गांव पहुंचा तो परिजन टैंकर मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर अड़ गए। बाद में पहुंचे पशुधन मंत्री के आश्वासन के बाद परिजन मान गए। शाम तक युवक के शव का अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर चार बजे मृतक संदेश का शव जब गांव पहुंचा तो परिवार में मातम पसर गया। संदेश के घर के बाहर ग्रामीण एकत्रित हो गए और आरोपी टैंकर मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। रिपोर्ट दर्ज न होने तक शव का अंतिम संस्कार ने करने की बात कही। सूचना पर एसडीएम नहने राम, सीओ नितिन कुमार, कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और मृतक के परिवार वालों को उचित कार्रवाई व सरकारी मुआवजा दिए जाने का आश्वासन दिया, पर परिजन नहीं माने और तत्काल टैंकर मालिक पर रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर अड़ गए। घटना की जानकारी होने पर पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह पहुंचे और मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया। पुलिस ने तत्काल टैंकर मालिक उमैर खान, टैंकर चालक राहुल व वेल्डर मुन्ना मिस्त्री पर कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसके बाद परिजनों ने युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद

रिपोर्ट में टैंकर चालक व टैंकर नंबर अलग-अलग

आंवला। बृहस्पतिवार शाम हुए इस हादसे के बाद पुलिस ने हेल्पर संदेश, दुकान संचालक मुन्ना मिस्त्री, हेल्पर संदेश व टैंकर चालक सुरजीत सिंह के खिलाफ बिना सुरक्षा के उपाय अपनाते हुए वेल्डिंग करने, आम जनमानस के जीवन से खिलवाड़ करने सहित कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार को भी पुलिस ने रहटुईया गांव निवासी मृतक के भतीजे सौरभ कुमार की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें कहा गया था कि टैंकर मालिक ने संदेश पर दबाव बनाकर टैंकर में वेल्डिंग का कार्य कराया है। दोनों दर्ज रिपोर्ट में खास बात यह है कि टैंकर चालक के नाम व तेल टैंकर के नंबर अलग-अलग हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें