फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फालकन्स की कमजोर बल्लेबाजी ने दिलाई स्ट्राइकर्स को जीत

Wed, 18 Feb 2026 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इन्वर्टिस खेल महोत्सव के अंतर्गत इन्वर्टिस प्रीमियर लीग के चौथे दिन इन्वर्टिस फाल्कन्स और इन्वर्टिस स्ट्राइकर्स के बीच क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें ने स्ट्राइकर्स ने 53 रनों से फाल्कन्स को हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर इन्वर्टिस स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवरों में स्ट्राइकर्स ने 8 विकेट के नुकसान पर 151 रनों का लक्ष्य प्रतिद्वंद्वी टीम को दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फाल्कन्स ने धीमी शुरुआत की, बल्लेबाजों में शुरुआत में अभिषेक ने सर्वाधिक 39 रन बनाकर टीम को संभालने का प्रयास किया, लेकिन स्ट्राइकर्स की ओर से अक्षय ने 2 विकेट ले लिए। इससे फालकन्स की बल्लेबाजी को झटका लगा। बल्लेबाजी में फाल्कन्स की पूरी टीम 18.3 ओवर में 98 रनों पर ऑल आउट हो गई। वहीं, स्ट्राइकर्स के गेंदबाज अरिंदम और आयुष ने 2-2 विकेट प्राप्त किए और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इन्वर्टिस स्ट्राइकर्स ने यह मुकाबला 53 रन बनाकर अपने नाम किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें