फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पिस्टल और चोरी की कार के साथ फर्जी दरोगा गिरफ्तार, कई दिनों से ढाबे और खोखे वालों से कर रहा था वसूली

Tue, 22 Jun 2021 10:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
हथकड़ी - फोटो : social media
विज्ञापन
बरेली के बिथरी चैनपुर में कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन के बहाने ढाबे और खोखे वालों से वसूली करने वाले फर्जी दरोगा लखन सिंह को पुलिस ने मंगलवार को पिस्टल और चोरी की कार समेत गिरफ्तार कर लिया। जांच में पता चला कि कार नोएडा से चोरी की गई थी जिस पर लखन सिंह ने नीली बत्ती लगा रखी थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड राजीव मौर्य ने 19 जून की शाम को डोहरा रोड पर नीली बत्ती की कार में पहुंचे एक व्यक्ति को राहगीरों और आसपास की दुकानों पर चेकिंग करते देखा। सादा कपड़े पहने इस शख्स ने मास्क न लगाने पर एक ढाबा मालिक और एक खोखे वाले से पांच-पांच सौ रुपये की वसूली की तो वह वहीं रुक गए। 

उन्होंने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि थाने से दरोगा चेकिंग करने आए हैं। होमगार्ड राजीव मौर्य ने इस पर उस शख्स को जयहिंद करने के बाद उसका थाना पूछा तो उसने बिथरी चैनपुर बताया। शक होने पर होमगार्ड ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू किया तो कथित दरोगा उन्हें धमकाते हुए कार लेकर भाग निकला। 
विज्ञापन


होमगार्ड ने फौरन थाना बिथरी चैनपुर जाकर सूचना दी। मंगलवार को पुलिस ने फर्जी दरोगा को डोहरा रोड से ही कार और पिस्टल समेत गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लखन सिंह और खुद को सेवानिवृत्त फौजी बताया। उसने बताया कि वह मूलरूप से अलीगढ़ की तहसील अतरौली के गांव बनूपुरा का रहने वाला है और कुछ समय से बरेली की ही सनराइज कॉलोनी में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें