फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव ने छात्रा, किसान से की साइबर ठगी

विज्ञापन
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
केवाईसी कराने के नाम पर छात्रा के खाते से सवा लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

किसान को जूता वापस कराने का झांसा देकर 70 हजार का लगाया चूना
बरेली। साइबर ठगों ने कस्टमर केयर एग्जीक्यूटिव बनकर छात्रा संतोषी और किसान आर्येंद्र कुमार को करीब दो लाख रुपये का चूना लगा दिया। छात्रा की शिकायत पर थाना इज्जतनगर में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वहीं, किसान ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण से शिकायत की है।
इज्जतनगर में एयरफोर्स स्टेशन की कनबेरा लाइन में रहने वाली छात्रा संतोषी का कहना है कि 29 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बीएसएनएल का कस्टमेयर केयर बताकर एक नंबर से उन्हें फोन किया गया और केवाईसी (नो योर कस्टमर) प्रक्रिया पूरी कराने को कहा गया। इसके लिए पहले उनसे 11 रुपये और फिर दस रुपये का रिचार्ज कराया। इसके बाद उनसे क्विक सपोर्ट एप मोबाइल में डाउनलोड करने को कहा। फिर उनके खाते से तीन बार में करीब सवा लाख रुपये उड़ा लिए गए। यह पूरी रकम रोजर पे वालेट में ट्रांसफर की गई। संतोषी का कहना है कि उन्हें कॉलेज की फीस जमा करनी है और साइबर ठग ने उनकी रकम चोरी कर ली। इज्जतनगर पुलिस ने इस मामले में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पर नंबर ढूंढकर मांगी मदद, खाते से कट गए रुपये
दूसरी ठगी थाना फतेहगंज पूर्वी के गांव भगवानपुर कुंदन के किसान आर्येंद्र कुमार के साथ हुई। आर्येंद्र ने बताया कि उन्होंने ऑनलाइन जूते मंगाए थे, जो छोटे निकल गए। इस पर एक परिचित ने कस्टमर केयर पर बात करके जूते लौटाने को कहा। उन्होंने गूगल पर कंपनी का कस्टमर केयर नंबर ढूंढकर पर फोन किया तो दूसरी ओर से उन्हें एक लिंक भेज दिया गया। कहा गया कि उसमें मोबाइल नंबर और बैंक का अकाउंट नंबर भर दें। रुपये खाते में वापस आ जाएंगे। वह ठग की बातों में आ गए। जैसे ही उन्होंने डिटेल भरकर उसे सबमिट किया उनके खाते से पहले एक रुपया कटा और फिर पांच बार 70 हजार 399 रुपये कट गए। इसके बाद वह नंबर स्विच ऑफ हो गया। आर्येंद्र की शिकायत पर एसएसपी ने मामले की जांच साइबर सेल को सौंपी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें