फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 4.50 लाख लेकर फर्जी नियुक्तिपत्र थमाया, फिर हुई मारपीट, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर आउटसोर्स कर्मी ने चाहबाई निवासी एक युवक से 4.5 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्तिपत्र थमा दिया। ठगी की जानकारी पर युवक अस्पताल पहुंचा। यहां आरोपी कर्मचारी से उसकी मारपीट हो गई। जमकर हंगामा हुआ। मामले में तहरीर भी पुलिस को दी गई है। चाहबाई निवासी सोनू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि करीब चार साल पहले महिला अस्पताल के एक आउटसोर्स कर्मचारी से उसकी मुलाकात हुई थी। कुछ महीने पहले उसने अस्पताल में नौकरी दिलाने की बात कही। इसके एवज में उसने 4.50 लाख रुपये मांगे।
विज्ञापन

नौकरी मिलने की आस में उसने रुपये उसको रुपये दे दिए। माहभर बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं मिली तो वह पूछताछ करने लगा पर ठोस जवाब नहीं मिला। जब कड़ाई से पूछताछ की तो उसने नियुक्तिपत्र दे दिया। नियुक्तिपत्र लेकर वह अस्पताल पहुंचा तो फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। उसने आरोपी युवक से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

तब से वह आरोपी की तलाश में भटक रहा था। बुधवार को अस्पताल पहुंचा तो वह मिल गया। उसने रुपये मांगे तो वह अभद्रता करने लगा। ब्यूराे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें