बरेली। जम्मू में बीते दिनों भारी बारिश के कारण पटरियों पर जलभराव और मलबा आने के कारण आंशिक और पूर्ण निरस्त की गईं दो जोड़ी यानी अप-डाउन चार गाड़ियों का संचालन बहाल कर दिया गया है। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि एक से पांच नवंबर के बीच इन ट्रेनों का संचालन सामान्य कर दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 15656-55 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-कामख्या एक्सप्रेस को दो और पांच नवंबर से कटड़ा स्टेशन तक संचालित किया जाएगा। इस ट्रेन को सहारनपुर-कटड़ा के बीच निरस्त करते हुए सहारनपुर तक चलाया जा रहा था। पूर्ण रूप से निरस्त की गई 14610-09 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस का संचालन एक नवंबर से निर्धारित रूट और समय से बहाल कर दिया जाएगा। संवाद