फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदरसा में दाखिला और शिक्षक भर्ती में धांधली की शिकायत पीएम तक पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मदरसा इशातुल उलूम सराय खाम में फर्जी दाखिला और शिक्षक भर्ती में धांधली की शिकायत पीएम से की गई है। पहले यह शिकायत डीआईजी के पास पहुंची तो उन्होंने मामला डीएम के पास भेज दिया है।
विज्ञापन

शिकायत में कहा है कि इस मदरसा में सिलाई-कढ़ाई, इलेक्ट्रीशियन समेत कई ट्रेड में बच्चों के नाम फर्जी दर्ज हैं और इसके नाम पर शिक्षक मोटी तनख्वाह ले रहे हैं। अल्पसंख्यक मदरसा बोर्ड के नियमानुसार प्रत्येक कक्षा में 45 एडमिशन हैं। यह भी आरोप है कि मदरसा प्रबंधन और अधिकारियों की मिलीभगत से शिक्षकों की नियुक्ति में भी धांधली की गई है। पीएमओ कार्यालय से यह चिट्ठी पहले डीआईजी कार्यालय पहुंची और वहां से एसएसपी कार्यालय होकर डीएम के पास पहुंची है। डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। उनका कहना है कि शिकायत की पुष्टि होने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें