फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 229 करोड़ का ऋण लेकर चुकाना भूले, कुर्की की तैयारी

Wed, 29 Jul 2026 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सहकारिता विभाग से 229 करोड़ रुपये का कर्ज लेने वाले 24,296 किसानों ने अब तक रकम नहीं लौटाई है। इसको लेकर विभाग ने सख्ती शुरू की है। एक लाख रुपये से अधिक के बकायेदार चार हजार किसानों को कुर्की का नोटिस जारी करने की तैयारी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह कर्ज करीब दो वर्ष पहले किसानों को पैक्स समितियों के माध्यम से खाद-बीज खरीदने, एलडीबी (भूमि विकास बैंक) से भूमि सुधार, सिंचाई व्यवस्था, कृषि यंत्र खरीदने और विविधीकरण योजनाओं के तहत पशुपालन, आधुनिक खेती और अन्य कृषि गतिविधियों के लिए उपलब्ध कराया गया था। 24,296 ने अब तक कर्ज नहीं चुकाया है।
बकाया राशि की वसूली के लिए राजस्व वसूली प्रमाणपत्र (आरसी) भी जारी किए गए थे। इसके बाद भी इन बकायेदारों ने कर्ज नहीं लौटाया। इसको लेकर अब कुर्की की तैयारी है।
विज्ञापन


आंकड़ों पर एक नजर
श्रेणी - कुल बकायेदारों की संख्या - ऋण की धनराशि
पैक्स - 17123 - 4612.95
एलडीबी - 7013 - 17921.87
विविधीकरण - 160 - 398.54
कुल बकायेदारों की संख्या - 24296
वर्जन
इन बकायेदारों को समय-समय पर नोटिस भी जारी किए गए, इसके बाद भी इन्होंने कर्ज की अदायगी नहीं की। अब बड़े बकायेदारों की कुर्की की तैयारी है। - ब्रिजेश सिंह परिहार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता विभाग
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें