फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गोशाला के केयरटेकर को पीटकर मांगी रंगदारी, हिस्ट्रीशीटर पर एक और रिपोर्ट

Sat, 12 Sep 2026 01:47 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाही थाना क्षेत्र के लालपुर गांव की एक अस्थायी गोशाला में जबरन घुसने, कर्मचारियों से मारपीट और रंगदारी मांगने के मामले में ग्राम प्रधान के पति सोमपाल ने हेमंत गंगवार, जितेंद्र, आकाश, राकेश और आठ-दस अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में झूठे आरोप लगाकर गोशाला और ग्राम पंचायत की छवि खराब करने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

सोमपाल ने पुलिस को बताया कि पांच जून 2026 को आरोपी हेमंत गंगवार ने गोशाला में जबरन घुसने की कोशिश की। रोकने पर गोशाला के केयरटेकर महेश पाल, कमलेश और भानु प्रताप के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इसके बाद आरोपियों ने एक वीडियो बनाकर अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद जिला बरेली नाम के ग्रुप पर साझा कर दिया।
इस वीडियो में गोशाला में पांच गायों की मौत का झूठा आरोप लगाया गया। सोमपाल ने पुलिस को बताया कि गोशाला में किसी भी गाय की मौत नहीं हुई है। सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार मीरगंज और पशु चिकित्सक शाही ने भी निरीक्षण कर इसकी पुष्टि की। आरोप लगाया कि हेमंत गंगवार और उसके साथी हर माह 10 हजार रुपये रंगदारी की मांग रहे हैं। रंगदारी न देने पर वे झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दे रहे थे।
विज्ञापन


खुद को पदाधिकारी बताकर गांठता था रौब

हेमंत गंगवार खुद को अखिल भारतीय गोरक्षा परिषद का पदाधिकारी बताकर अधिकारियों पर रौब गांठने का काम करता था। अपनी जान को खतरा बताते हुए वह पांच-छह बार गनर के लिए आवेदन भी कर चुका है। एक साल पहले उसने विधानसभा के सामने आत्मदाह की धमकी भी दी थी। आरोपी के खिलाफ बरेली और रामपुर में 12 मामले दर्ज हैं। शाही थाने में रंगदारी के दो मामले दर्ज हैं। इनमें से एक में चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। आठ सितंबर को एक युवती ने नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर मूल रूप से शीशगढ़ थाने के गांव लखीमपुर निवासी हेमंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार को ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था।

वर्जन :
आरोपी हिस्ट्रीशीटर है। उनके खिलाफ बरेली और रामपुर में 12 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। प्रधान के पति की तहरीर पर आरोपी और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।- अनुराग आर्य, एसएसपी
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें