फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अमेरिका के लिए निर्यात ठप, एशियाई देशों का रुख कर रहे निर्यातक

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंथा कारोबारियों ने दुबई, सिंगापुर, चीन, फिलीपींस में खोले कार्यालय
विज्ञापन


बरेली। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से 50 फीसदी टैरिफ लागू होने के बाद बरेली से मेंथॉल, जरी व अन्य उत्पादों का निर्यात ठप है। ऐसे में कारोबार के लिए निर्यातक एशियाई देशाें का रुख कर रहे हैं। वे फिलीपींस, सिंगापुर, चीन, दुबई में कार्यालय खोलकर कारोबार के विस्तार में जुट गए हैं।
अमेरिकी टैरिफ के चलते सर्वाधिक प्रभाव मेंथॉल निर्यात पर पड़ा है। निर्यातकाें के मुताबिक अमेरिकी ही मेंथॉल का सबसे बड़ा बाजार था। दूसरा, चीन है। यूरोप के अन्य देशों में भी कोई खास मांग नहीं है।
विज्ञापन

एशिया में ही मेंथॉल की अच्छी मांग है। इसलिए अब कारोबारी एशिया के देशों के डीलरों से संपर्क कर रहे हैं। मेंथाॅल निर्यातक गौरव मित्तल का दावा है कि उन्होंने सिंगापुर, चीन के जियांग्सू, फिलीपींस के मनीला में कार्यालय शुरू किए हैं। कारोबार के विस्तार के लिए करीब माह भर तक विदेश दौरे के बाद शुक्रवार को ही वह बरेली लौटे।
वहीं, मेंथॉल कारोबारी निहाल सिंह ने बताया कि अमेरिका से कारोबार ठप होने के बाद उन्होंने एशिया, अफ्रीका, मध्य पूर्व देशों के डीलरों से संपर्क किया। दुबई में कार्यालय शुरूआत की प्रक्रिया जारी है। कहा कि टैरिफ लागू होने से पूर्व अमेरिका भेजे गए माल का करोड़ों का भुगतान अटका है।

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ही रफ्तार भर रहा जरी कारोबार
जरी निर्यातक सुदीप रजगढिया के मुताबिक अमेरिकी टैरिफ से कारोबार करीब 40 फीसदी प्रभावित हुआ है। यहां सीधे निर्यात होता था। अब ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए जरिये दूसरे देशों में कारोबार का विस्तार हो रहा है। चीन, तुर्किए, वियतनाम, जर्मनी, दुबई, कनाडा से ऑर्डर मिल रहे हैं। बताया कि भारत के बाहर कार्यालय खोलेंगे तो बरेली की लोककला जरी कारीगरी दूसरे लोगों द्वारा कॉपी की आशंका भी है। ब्यूराे
विज्ञापन


किसानों पर भी असर
मेंथॉल कारोबारी गौरव मित्तल ने अमेरिकी टैरिफ से सिर्फ निर्यात पर ही नहीं बल्कि मेंथा किसानों के भी प्रभावित होने की आशंका जताई है। कहा कि उत्पाद की बिक्री प्रभावित होगी तो मेंथा की मांग कम होगी। किसानों को सीधे तौर पर नुकसान होगा। आमदनी कम होने पर वे मेंथा उत्पादन से हटेंगे। बताया कि वे जिले के करीब 30 हजार मेंथा किसानों के संपर्क में है। उपज को वैश्विक बाजार तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें