फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीलीभीत, शाहजहांपुर में बजट का अभाव, बरेली-बदायूं में 2583 गोवंशों को पहनाई रेडियम बेल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
90 गो-आश्रय स्थलों में लगे हैं सीसी कैमरे, इनमें से 73 को इंटरनेट से जोड़ा
विज्ञापन


बरेली। हादसों का कारण बन रहे सड़कों पर घूमने वाले गोवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाई जा रही है। बरेली और बदायूं जिले के 2,583 गोवंशों को रेडियम बेल्ट पहनाई भी जा चुकी है। पीलीभीत और शाहजहांपुर जिले में बजट के अभाव की बात सामने आई है।
मंडल के चारों जिलों के 90 गो-आश्रय स्थलों में सीसी कैमरे लगे हैं। इनमें से 73 को इंटरनेट से जोड़ा गया है। ये बातें शुक्रवार को मंडलायुक्त भूपेंद्र एस. चौधरी और पशुपालन विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जीके सिंह की तरफ से की गई समीक्षा में सामने आईं।
विज्ञापन

दोनों उच्चाधिकारी विकास भवन में पशुपालन विभाग और गोशाला निर्माण कार्य की समीक्षा कर रहे थे। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि जिन गोशालाओं में कम संख्या में पशु हैं, उनमें निराश्रित गोवंशों को संरक्षित करें। निर्माणाधीन का काम समय से पूरा कराएं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने बैठक में कहा कि निरीक्षण के दौरान गोशालाओं में ठंडक से बचाव और हरे चारे के इंतजाम जरूर देखे जाएं। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि मंडल के जिलों में 638 गो-आश्रय स्थल हैं। इनमें बरेली में 114, बदायूं में 317, पीलीभीत में 66 और शाहजहांपुर में 141 गोशालाएं हैं। सहभागिता योजना में 28,615 गोवंश की सुपुर्दगी की गई है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें