फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly: बिजली फाल्ट लोकेटर मशीन के डेमो के दौरान धमाका, बाल-बाल बचे वनमंत्री और अफसर, लाइनमैन झुलसा

Mon, 20 Mar 2023 04:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

रामपुर गार्डन स्थित बिजली घर में सोमवार दोपहर को वनमंत्री, कमिश्नर, डीएम और नगर आयुक्त बिजली फाल्ट खोजने वाली लोकेटर मशीन का डेमो देख रहे थे। इसी दौरान अचानक मशीन में तेज धमाका हो गया। 
विज्ञापन
मशीन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे थे वनमंत्री और अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में वनमंत्री डॉ अरुण कुमार सोमवार दोपहर करीब 12 बजे बिजली फाल्ट खोजने वाली लोकेटर मशीन को हरी झंडी दिखाने पहुंचे। मशीन को रवाना करने के बाद वह कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी व नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स के साथ वह डेमो देख रहे थे, तभी उसमें जोरदार धमाका हुआ। इससे वन मंत्री, कमिश्नर, डीएम व नगर आयुक्त समेत तमाम अधिकारी बाल-बाल बच गए। एक कर्मचारी झुलस गया, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


रामपुर गार्डन स्थित बिजली घर में वनमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार, कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीएम शिवाकांत द्विवेदी, नगर आयुक्त निधि गुप्ता वत्स, बिजली विभाग के मुख्य अभियंता आरके शर्मा आदि अधिकारी आधुनिक सुविधाओं से युक्त फाल्ट लोकेटर मशीन का डेमो देख रहे थे। उसी दौरान लोकेटर मशीन में तकनीक फाल्ट से तेज धमाका हुआ। 

UP News: बरेली के हिस्ट्रीशीटर ने हापुड़ के एसपी से मांगी रंगदारी, न देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी

डेमो देखे बिना ही वापस लौटे अधिकारी 

इस दौरान वायर पकड़कर काम कर रहा बिजली विभाग का लाइनमैन विजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया, जबकि वनमंत्री के साथ आये प्रदीप आदि को चोट आई है। इससे मौके पर खलबली मच गई। झुलसे लाइनमैन को तत्काल अस्पताल भेजा गया। मामले में जांच के निर्देश दे दिये गए हैं। हादसे के बाद अधिकारी डेमो देखे बिना ही वापस लौट गए।

विज्ञापन

घटना में लाइनमैन झुलसा - फोटो : अमर उजाला

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के मुख्य अभियंता आरके शर्मा ने बताया कि बिजली की लाइन अंडरग्राउंड थी, यह मालूम नहीं था, फाल्ट हो गया। मामले में अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन से रिपोर्ट मांगी है।

विज्ञापन

लोकेटर मशीन को हरी झंडी दिखाने गया था। हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया गया। इसी दौरान डेमो देखने के लिए रोका और डेमो के दौरान ही उसमें फाल्ट के साथ धमाका हुआ। हादसे के दौरान एक कर्मचारी को चोट आई है। पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें