अब पार्किंग में खड़े होंगे टैंकर
तेल डिपो से डीजल निकालकर बेचने का खेल बरसों पुराना है। कई बार इसीलिए भी टैंकर भीड़ भरे स्थानों पर रोके जाते हैं। एसडीएम नहने राम ने बताया कि आसपास की सभी वेल्डिंग की दुकानों को नोटिस जारी किया गया है। हिदायत दी है कि टैंकर पार्किंग स्थल पर ही खड़े किए जाएंगे। भीड़ वाले इलाके में टैंकर खड़े करने पर कार्रवाई की जाएगी।
Pilibhit Encounter: दहशत भरा सवेरा... गोलियों की गूंज से जागा पूरनपुर; देखें आतंकियों के एनकाउंटर की तस्वीरें
धमाके के बाद मची अफरातफरी
घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में धमाका और उसके बाद लगी आग का नजारा रिकॉर्ड हो गया। धमाके के दौरान फुटेज में लोग इधर-उधर भागते दिख रहे हैं। जेसीबी से जब टैंकर को हटाया गया तो वह दो हिस्सों में बंट गया।
बस स्टैंड के पास रहने वाले महावीर सिंह यादव ने बताया कि सुबह अचानक तेज धमाके की आवाज सुनकर घर से बाहर निकले तो कुछ ही दूरी पर खड़े टैंकर से लपटें उठ रही थीं। टैंकर के अगले हिस्से से काफी दूरी पर केबिन का शीशा टूटा पड़ा था और चालक-खलासी गंभीर घायल अवस्था में सड़क पर पड़े थे। धमाका इतना तेज था कि कई घरों के शीशे चटक गए और दीवारों में दरार भी आ गई है।
टैंकर स्टाफ और वेल्डर पर रिपोर्ट
कोतवाल कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि इस मामले में टैंकर चालक कुंवरसेन, खलासी नंदीलाल उर्फ ओमपाल व वेल्डर आरिफ प्रारंभिक तौर पर आरोपी हैं। डिपो प्रबंधन की अनुमति के बिना सार्वजनिक स्थल पर लापरवाही के साथ तेल टैंकर में वेल्डिंग कराते हुए आसपास के लोगों का जीवन खतरे में डालने के आरोप में उन पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।