फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बकाया पर कनेक्शन काटकर नया देने पर जेई से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। विद्युत निगम में बिजली बकाए के चर्चित चोरी के मामले में अवर अभियंता (जेई) को नोटिस भेजा गया है। इसमें 3.25 लाख रुपये का बकाया होने पर कनेक्शन काटकर परिवार के दूसरे सदस्य के नाम पर कनेक्शन दे दिया गया है।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर उपकेंद्र क्षेत्र के कुदेशिया पुल के पास उपभोक्ता विनय शर्मा के ऊपर 3.25 लाख रुपये का बकाया लंबे समय से चल रहा है। जमा न करने पर विद्युत निगम की तरफ से नोटिस जारी किया, इसके बाद बीते शनिवार को कनेक्शन काट दिया गया। फिर बिजली निगम के अधिकारियों ने कनेक्शन काटने की सूचना उपभोक्ता को दी थी। इनके पास दो किलोवॉट का कनेक्शन था। आरोप है कि आनन-फानन में परिवार के महिला सदस्य संगीता शर्मा के नाम पर घर के गेट परिसर के पास निर्माण स्थल दिखाकर दूसरा कनेक्शन देकर मीटर लगा दिया गया। यह नया कनेक्शन अवर अभियंता राहुल श्रीवास्तव की आईडी से पास किया गया है। ऐसे में अधिशासी अभियंता अंकित गंगवार की तरफ से सोमवार को जेई राहुल श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसमें उनको पूरे प्रकरण के मामले में जवाब मांगा गया है। उचित जवाब न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
वर्जन ...

बकाया होने पर पुराना मीटर बदलने व नया कनेक्शन देने के मामले को संज्ञान लिया गया है। इसमें जिस जेई के आईडी राहुल श्रीवास्तव से कनेक्शन जारी हुआ है उससे इस प्रकरण में स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब नहीं मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी। - अंकित गंगवार, अधिशासी अभियंता, वाणिज्यिक अनुभाग प्रथम 35-बी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें