फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन की आड़ में घरों में पहुंच रहे हैं एक्सपायर्ड एलपीजी सिलिंडर

विज्ञापन
gas cylender
विज्ञापन

कंपनियों ने टेस्टिंग तिथि तीन माह बढ़ाई

बरेली। लॉकडाउन में घरों तक एक्सपायर्ड एलपीजी सिलिंडर पहुंच रहे हैं। उधर, पेट्रोलियम कंपनियों का कहना है कि उन्होंने प्रेशर टेस्ट करने की तिथि तीन माह आगे बढ़ा दी है। अब लॉकडाउन बाद यानी जून-जुलाई में एक्सपायर्ड सिलिंडरों की टेस्टिंग की जाएगी।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट रिसोर्स पर्सन एसके सूरी ने बताया कि धर्मकांटा स्थित एक गैस एजेंसी में उनका कनेक्शन है। करीब चार दिन पहले जब वह घर पर नहीं थे, गैस सिलिंडर उनके घर पहुंचा। परिजनों ने गैस सिलिंडर बिना कुछ देखे रख लिया। जब वह लौटे तब तक घरवाले सिलिंडर को प्रयोग के लिए रसोई में ले जा चुके थे। इसी बीच उनकी नजर गैस सिलिंडर की एक्सपायरी डेट पर पड़ी। इसमें सी 19 दर्ज था यानी एक्सपायरी डेट सितंबर 2019 को खत्म हो चुकी थी। करीब छह माह पहले गुजर चुकी एक्सपायरी डेट के सिलिंडर को सप्लाई किए जाने पर उन्होंने सिलिंडर का उपयोग नहीं किया। साथ ही इस मामले में जिलाधिकारी से मुलाकात कर गैस एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गैस सिलिंडर के उपयोग करने की तिथि अधिकतम दस वर्ष होती है।
सिलिंडर पर ही लिखी होती है एक्सपायरी डेट
इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन एलपीजी सिलिंडर सप्लाई करती हैं। विस्फोटक नियंत्रण विभाग के निर्देशानुसार सिलिंडरों पर ए,बी,सी,डी अंग्रेजी में अक्षर और आगे गिनती लिखी होती है। यानी पूरे वर्ष को चार भागों में विभाजित कर अक्षरों में प्रदर्शित किया गया है। जैसे ए अक्षर यानी जनवरी से मार्च तक इसके आगे वर्ष अंकों में लिखा होता है। इसी पूरे वर्ष का ब्योरा उपभोक्ता अपने आप जांच सकते हैं।

एलपीजी सिलिंडरों का निर्धारित माह में प्रेशर टेस्ट होता है। लॉकडाउन में सप्लाई प्राथमिकता है। इसलिए विस्फोटक नियंत्रण विभाग ने टेस्टिंग तिथि तीन माह तक बढ़ा दी है। लॉकडाउन अवधि के बाद ही प्रेशर टेस्ट और सिलिंडर पर रंगाई आदि होगी। एक्सपायरी डेट को लेकर चिंता न करें। - पवन कुमार, उत्तर भारत प्रमुख, बीपीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें