फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धन संपदा: कैसे करें पूंजी का सही निवेश, बताएंगे विशेषज्ञ; बरेली में मंगलवार को यहां होगा कार्यक्रम

Mon, 06 Oct 2025 06:31 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली में आदित्य बिरला कैपिटल म्यूचुअल फंड और अमर उजाला की ओर से मंगलवार को शाम चार बजे से अर्बन हाट ऑडिटोरियम में धन संपदा 'सुरक्षित निवेश सुनहरा भविष्य' विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ म्यूचुअल फंड में निवेश के तरीके बताएंगे। 
विज्ञापन
धन-संपदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर अपने पैसों का निवेश कर मुनाफा कमाने की योजना बना रहे हैं तो ये आपके काम की खबर है। बरेली में आदित्य बिरला कैपिटल म्यूचुअल फंड और अमर उजाला की ओर से मंगलवार को शाम चार बजे से अर्बन हाट ऑडिटोरियम में धन संपदा 'सुरक्षित निवेश सुनहरा भविष्य' विषय पर कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें विशेषज्ञ म्यूचुअल फंड में निवेश के गुर सिखाएंगे, ताकि लोग सुरक्षित और स्मार्ट निवेश कर सकें।

विज्ञापन


म्यूचुअल फंड से हर कोई अपनी छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करना चाहता है। अगर निवेशक सही समय पर जानकारी नहीं रखते तो दिक्कत की आशंका होती है। आदित्य बिरला कैपिटल म्यूचुअल फंड और अमर उजाला इस तरह की परेशानियों को दूर करने व बाजार में नए अवसरों की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। 

कार्यक्रम में निशुल्क होगा प्रवेश 
आदित्य बिराज कैपिटल म्यूचुअल फंड नॉर्थ के जोनल हेड इन्वेस्टर एजुकेशन ललित शर्मा और यूपी-उत्तराखंड के रीटेल सेल्स के रीजनल हेड बृजेश गिरि लोगों से निवेश संबंधी अहम जानकारी साझा करेंगे। साथ ही, कार्यक्रम के दौरान इंडस्ट्री एक्सपर्ट से सवाल भी पूछे जा सकते हैं। कार्यक्रम में प्रवेश निशुल्क है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9760863195 पर संपर्क कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें