फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दामोदर पार्क के सामने चौकी चौराहा से पहले शुरू हुई खोदाई, रास्ता बंद

विज्ञापन
चौकी चौराहे पर पहुंची सीवर की खोदाई। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

खोदाई के कारण जल्द ही चौकी चौराहा भी हो जाएगा बंद

बरेली। चौकी चौराहा से पुलिस लाइन की ओर बढ़ने पर दामोदर पार्क के सामने सीवर ट्रंक लाइन की खोदाई शुरू हो गई है। शनिवार से यहां का रास्ता बंद कर दिया गया है। जल्द चौकी चौराहा तक सड़क की खोदाई की जाएगी। चौपुला चौराहे पर पहले से ही जाम लग रहा है और श्यामगंज से कालीबाड़ी का रास्ता भी अभी नहीं खुला है। अब चौकी चौराहा पर भी लोगों के लिए दिक्कत खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले पुलिस लाइंस के सामने से चौपुला चौराहे की ओर खोदाई की जा रही थी। यहां लगभग काम पूरा हो चुका है, हालांकि अभी खोदाई चौपुला के आगे तक जानी है मगर ओवरब्रिज निर्माण के चलते इसे रोका गया है। अब दामोदर पार्क के सामने से खोदाई का काम शुरू कर दिया गया है। इससे दामोदर पार्क की ओर से पुलिस लाइन की ओर जाने वाली सड़क को एक तरफ से बंद कर दिया गया है। खोदाई कुछ दिनों में चौकी चौराहा तक पहुंच जाएगी। इससे शहर का एक और चौराहा बंद हो जाएगा। जल निगम के अधिशासी अभियंता संजय कुमार ने बताया कि ट्रंक सीवर लाइन बिछाने में लोगों की सहूलियत का ध्यान रखा जाएगा। समय पर काम भी पूरा करना है। जहां जगह मिल रही है उसी हिसाब से खोदाई की जा रही है। बाद में सभी को जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें