फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: खोदाई का सिलसिला जारी, अब डीडीपुरम की बारी

Mon, 01 Jun 2026 12:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शहर के पॉश इलाके डीडीपुरम में नई बनी सड़कों की खोदाई का सिलसिला जारी है। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत दो महीने पहले बनी सड़क खोद दी गई। अभी यह बन भी नहीं पाई थी कि रविवार को डीडीपुरम चौराहे से ठीक पहले सीवर लाइन जोड़ने के लिए फिर सड़क को खोद दिया गया। करीब पांच महीने पहले बनी सड़क पर जेसीबी चला दी गई। सड़क का एक हिस्सा घंटेभर बंद रहने से यातायात भी प्रभावित रहा। राहगीरों को दिक्कत झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

राजेंद्रनगर की ओर से आ रही सीवर लाइन को डीडीपुरम की मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए चौराहे के पास एलआईसी भवन के सामने खोदाई शुरू की गई। सुबह से ही जेसीबी लगाकर करीब 150 मीटर हिस्से को खोद दिया गया। खोदाई के दौरान पहले से पड़ी पुरानी सीवर लाइन चोक पाई गई। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पांच महीने पहले जब इस सड़क का निर्माण कराया गया था, तब विभागों ने इस लाइन को क्यों नहीं जोड़ा? जिम्मेदारों में समन्वय की कमी के कारण अब जनता को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
यह पहली बार नहीं है जब विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया हो। एक दिन पहले शनिवार को भी सीएम ग्रिड योजना फेज-1 के तहत कुष्ठ आश्रम रोड पर पानी की पाइप लाइन ठीक करने के नाम पर दो माह पहले बनी सड़क की खोदाई की गई थी, जिसका गड्ढा अब तक भरा नहीं जा सका है। बार-बार और बिना किसी ठोस योजना के हो रही खोदाई से क्षेत्र में धूल उड़ रही है। राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें