कमरा नंबर 12-13 में नहीं हुई चेकिंग
एलएलबी की परीक्षा के दौरान कमरा नंबर 12 में चेकिंग नहीं की गई। कॉलेज में चर्चा है कि शाहजहांपुर के एक विधायक के रिश्तेदार कमरे में परीक्षा दे रहे हैं। वहीं, कमरा नंबर 13 में भी परीक्षा की शुरुआत में ही एक छात्र के पास फोन देखा गया। हालांकि चेकिंग नहीं होने से दोनों कमरों से कोई नकल सामग्री नहीं पकड़ी गई।
निर्देशों की जगह छपवाए जवाब, पकड़ा गया नकलची
प्रथम पाली में बीसीए का एक छात्र प्रवेशपत्र पर नकल लेकर पहुंचा। वहीं, दूसरी पाली में एलएलबी की परीक्षा में पांच छात्रों को पकड़ा गया। इसमें से एक विद्यार्थी अपने प्रवेशपत्र परे निर्देशों की जगह जवाब छपवाकर लाया था। दो छात्र व दो छात्राएं भी पकड़े गए, जिसमें दो विद्यार्थी गेस पेपर के पेज व दो लिखित पर्ची के साथ पकड़े गए।
बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओपी राय ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा में अव्यवस्था रही, इसलिए 42 शिक्षकों को नोटिस भी भेजा जा चुका है। हालांकि, सुबह जैसे तैसे व्यवस्था कर परीक्षा पूरी कराई गई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्यों को भी लगाया गया, तब परीक्षा संपन्न हुई।