बरेली। रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली लेवल-वन (ग्रुप-डी) की कम्प्यूटर आधारित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रेलवे बरेली-मऊ के बीच परीक्षा विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05185-86 मऊ-बरेली अनारक्षित परीक्षा विशेष गाड़ी का संचालन दो से 24 और तीन से 26 अगस्त तक दोनों ओर से 16-16 फेरों के लिए किया जाएगा। 05185 मऊ-बरेली परीक्षा विशेष ट्रेन मऊ से सुबह 11:45 बजे चलने के बाद सीतापुर, मैलानी, पूरनपुर होते हुए अगले दिन सुबह 6:10 बजे बरेली आएगी। 05186 बरेली–मऊ परीक्षा विशेष ट्रेन बरेली से अपराह्न 3:25 बजे चलने के बाद अगले दिन सुबह 8:20 बजे मऊ पहुंचेगी।
ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से 12 ट्रेनें प्रभावित
बरेली। हरिद्वार–मोतीचूर रेलखंड पर ओएचई लाइन क्षतिग्रस्त होने से वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनें प्रभावित हुईं। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि दोपहर 2:35 बजे ओएचई क्षतिग्रस्त होने के कारण गाड़ियों को नियंत्रित किया गया। अपराह्न 4:27 बजे लाइन को फिट घोषित कर गाड़ियों का संचालन सामान्य किया गया। इस दौरान गाड़ी संख्या 19032, 22546 वंदे भारत एक्सप्रेस, 12018, 15005, 14114, 54463, 12091, 15002, 14815, 13037, 14717 और 12053 बिलंब का शिकार हुईं।