फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीशगढ़ में साल्वर बनी जुड़वा बहन पकड़ी

Tue, 24 Feb 2015 01:44 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
इस कक्ष में उन्हें नकल सामग्री मिली। वहीं, बहेड़ी के एमजीएम इंटर कॉलेज से एक परीक्षार्थी कापी लेकर भागे परीक्षार्थी को दबोच लिया गया।
विज्ञापन

शीशगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक, हाजी दूल्हा बेग इंटर कॉलेज में हाईस्कूल विज्ञान प्रथम पेपर दे रही छात्रा से सुबह केंद्र व्यवस्थापक ने जब पूछताछ की तो उसने कुबूल किया कि वह अपनी जुड़वा बहन की जगह पेपर दे रही है। पकड़ी गई छात्रा जियानगला के डोरीलाल मेमोरियल कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है और वह अपनी जुड़वा बहन  पेपर देने पहुंच गई थी। केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप कुमार शर्मा ने पुलिस को बुला लिया। छात्रा के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा कायम कराया गया। उसके माता-पिता भी पहुंच गए। बाद में छात्रा को जमानत पर छोड़ दिया गया। छात्रा का कहना था कि उसकी बहन के सिर में दर्द हो रहा था इसलिए वह उसके बदले परीक्षा देने आ गई। वह अपनी बहन जगह 19 तारीख का हिन्दी की परीक्षा भी दे चुकी थी।
विज्ञापन

एडी बेसिक डॉ. शशिदेवी शर्मा ने सुबह की पाली में भगवती इंटर कॉलेज में निरीक्षण किया तो हाईस्कूल विज्ञान के पेपर की परीक्षा के दौरान एक परीक्षा कक्ष में गैस पेपर की पर्चे पड़े मिले। खिड़की के पास भी नकल सामग्री पड़ी थी। उन्होंने पास में बैठे परीक्षार्थी की तलाशी कराई तो उसकी जेब से पर्चियां बरामद हुईं। उन्होंने कक्ष निरीक्षक को फटकार लगाई और परीक्षार्थी की कापी सील करा दी। बहेड़ी के एमजीएम कॉलेज के केंद्र पर हाईस्कूल की परीक्षा जैसे ही खत्म हुई एक परीक्षार्थी कापी लेकर भाग खड़ा हुआ। उसे भागते देखकर कक्ष निरीक्षक ने भी पीछे से दौड़ लगा दी और परीक्षार्थी को उसके घर पर पकड़ा। बाद में उससे कापी बरामद करके उसके खिलाफ एफआईआर कराई गई। वह हाईस्कूल का परीक्षार्थी है। उसका कहना था कि कापी में वह कुछ लिख नहीं पा रहा था इसलिए यह सोचकर कि कापी गुम हो जाने पर पास होने लायक अंक मिल जाएंगे, वह भागा था। कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें