फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन खुलने के बाद ही परीक्षा की तिथियों का निर्धारण करेगा विश्वविद्यालय

Wed, 13 May 2020 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालय लॉकडाउन खुलने के बाद ही बची हुई मुख्य और सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए तारीख और शेड्यूल का निर्धारण करेगा। मंगलवार को विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्षों की बैठक में लॉकडाउन की अनिश्चितता को देखते हुए तारीखें निर्धारित नहीं की जा सकीं।

विज्ञापन


कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि शासन ने दस जून से बची हुई मुख्य परीक्षाओं को कराने के संबंध में तैयारियों की रूपरेखा मांगी थी। रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। हालांकि दस जून से ही परीक्षा की निश्चित तिथियों के निर्धारण को लेकर बैठक में कोई सहमति नहीं बनी है। लॉकडाउन खत्म होने के बाद ही इसका निर्धारण किया जा सकेगा।

बैठक में लॉकडाउन खत्म होते ही चार दिन में कामर्स, 18 दिन में बीएससी और 28 दिन में बीए की परीक्षाएं कराने की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। इस दौरान कुलपति प्रो. अनिल शुक्ला, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी राजेश प्रसाद व विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन


एक साथ होंगी कॉमर्स-सेमेस्टर परीक्षाएं
कुलसचिव ने बताया कि लॉकडाउन खत्म होते ही विश्वविद्यालय कॉमर्स और सेमेस्टर की परीक्षाएं कराएगा। इस परीक्षा के समाप्त होने के बाद बीएससी और बीए की परीक्षाएं शुरू कराई जाएंगी। इस बीच सेमेस्टर परीक्षाएं भी जरूरत के हिसाब से संचालित होती रहेंगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन और स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर कॉमर्स विषय की कॉपियों का मूल्यांकन जल्द शुरू करा दिया जाएगा।

ग्रीन जोन में पड़ने वाले जिलों में भी स्थानीय प्रशासन से अनुमति लेकर वहां सेंटर बनाने और कॉपियों का मूल्यांकन शुरू कराने पर सहमति बनी। शिक्षकों की लिस्ट तैयार करने और उनकी सहमति लेने का प्रस्ताव भी बैठक में पास कर दिया गया।

प्रशासन-शिक्षक तैयार हुए तो कोडिंग कर घर पहुंचाई जाएंगी कॉपियां
जिला प्रशासन से यदि अनुमति मिलती है और शिक्षक भी तैयार होते हैं तो विश्वविद्यालय कॉपियों पर कोडिंग कर मूल्यांकन के लिए इन्हें शिक्षकों के घर भिजवा सकता है। मूल्यांकन व्यवस्था को डी-सेंट्रलाइज करने के लिहाज से यह कदम उठाया जाएगा। तीन-चार दिन बाद कॉपियों को एकत्र कर वापस इन्हें विश्वविद्यालय में जमा करा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें