फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में हर तरफ जाम.. पब्लिक परेशान

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली। शहर से लखनऊ हाईवे तक गुरुवार को जाम के हालात रहे। श्यामगंज से सेटेलाइट रोड पर सीवर लाइन खुदाई से एक साइड रोड बंद होने से दोपहर में भीषण जाम लगा। वहीं, लखनऊ हाईवे पर फरीदपुर के पास ट्रक बीच रोड पर खराब होने से चार घंटे जाम के हालात रहे। हाईवे पर जाम होने से कई वाहन फरीदपुर कस्बे से होकर गुजारे गए।
विज्ञापन

शहर में सीवर लाइन खुदाई की वजह से संबंधित रास्तों पर लगभग रोज ही जाम लग रहा है। गुरुवार को मालियों की पुलिया की ओर से शुरू हुई खुदाई श्यामगंज चौराहे की ओर बढ़ गई। इससे एक साइड का रोड बंद कर दिया गया। दूसरी साइड पर ही वाहनों का आवागमन हुआ। वाहनों की अधिकता से जाम के हालात बन गए। आसपास के दूसरे रास्ते भी शाम तक जाम की चपेट में रहे।
उधर फरीदपुर में बरेली-लखनऊ हाईवे पर रिलायंस पंप से पहले खूनी मोड़ है, जहां अक्सर हादसे होते रहते हैं। यहीं हाईवे फोरलेन से टूलेन हो जाता है। इसी मोड़ पर गुरुवार दोपहर एक बजे बरेली से फरीदपुर आता एक ट्रक खराब हो गया। इससे एक लेन और बंद हो गई और पूरा हाईवे सिंगल लेन का हो गया। संकरे रास्ते पर बेहिसाब वाहन निकले तो पांच किमी तक दोनों तरफ जाम लग गया। जाम खुलवाने के लिए कोतवाली से केवल तीन लोगों का स्टाफ आया। जाम न खुला तो रिलायंस के अधिकारी दीपक सारस्वत ने अपने स्टाफ व ग्रामीणों के साथ पुलिस की मदद शुरू की। पुलिस ने तुरंत क्रेन मंगवाकर खराब ट्रक को वहां से हटाया। शाम पांच बजे हाईवे से जाम खत्म हो सका। इससे लखनऊ व बरेली दिशा में जा रहे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


एंबुलेंस को निकाला खेतों से
राजमार्ग पर लगे जाम से शाहजहांपुर की तरफ से आती हुई कई एंबुलेंस फंस गईं। कटरा में दुर्घटना में घायल लोगों को लेकर एंबुलेंस बरेली जा रही थी। पुलिस ने लोगों की मदद से एंबुलेंस को खेतों में उतारकर धीरे-धीरे निकाला। तब एंबुलेंस घायलों को लेकर बरेली रवाना हो सकीं। कोतवाल धनंजय सिंह ने बताया कि ट्रक बीच सड़क पर खराब होने से जाम की समस्या बनी। बाद में क्रेन से ट्रक हटवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें