फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबकी सुन ली अब अपनी बारी, आईए! वोट दें

Wed, 15 Feb 2017 12:38 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
Everyone's heard your turn now, come! Vote - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
जिले की नौ विधानसभा में 3051863 मतदाता 97 प्रत्याशियों के भाग्य फैसला करेंगे। सुबह सात से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। जिसमें  दर्जन भर दिग्गजों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी है। इस चुनाव में बहेड़ी से 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मीरगंज और बिथरीचैनपुर से से 10-10, भोजीपुरा, नवाबगंज और बरेली शहर से 12-12, बरेली कैंट से 11,फरीदपुर से आठ तथा आंवला से सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके लिए 3239 बूथ बनाए गए हैं।  
विज्ञापन


------------------------
विधानसभा वार मतदाता
------------------------
विधानसभा      पुरुष              महिला       किन्नर      कुल वोटर       बूथ         
बहेड़ी            187048       157064      2         344124        376
मीरगंज           175595        148252     9         323856        363
भोजीपुरा          189018        157546    9          346573        375
नवाबगंज          170734        144129   14        314877        353
फरीदपुर            168458        138228   06        306692        343
बिथरी चैनपुर      200238        161297    14        361549        390
बरेली शहर         228660        186568   16        415244       408
बरेली कैंट          187367        154744   10        342121       325
आंवला             162642        134189   06       296837       318
-----------------------------------------------------------------------
                    1669760        1382017  86      3051863    3239
------------------------------------------------------------------------


अपने वाहन से जाइए वोट डालने, नहीं रोकेगा कोई
जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि मतदान में बाधा डाली तो एनएसए लगेगी। मतदाताओं से कहा है कि वह बुधवार को मतदान जरूर करें। वोटर खुद और परिवार को वोट डालने के लिए मतदान केंद्र तक अपने वाहन से  जा सकेंगे। उन्हें अपना वाहन मतदान केंद्र से 200 मीटर दूर खड़ा करना होगा। वोटर अपना एपिक मतदाता पहचान पत्र लेकर जाएं।  यदि एपिक धुंधला, खराब या अस्पष्ट है तो साथ में निर्वाचन आयोग से मान्य वैकल्पिक 13 पहचान पत्रों में से कोई भी एक पहचान पत्र को साथ लेकर जाए। मतदाता वोट डालने के दौरान बूथ पर लगायी गई अमिट स्याही न छुड़ाए।

समस्या हो तो 18001803690 डायल करें
जिलाधिकारी ने कहा है कि किसी भी मतदाता को कोई परेशानी हो या फिर कोई भी व्यक्ति अराजकता कर रहा हो तो उसकी सूचना 18001803690 टोल फ्री हेल्प लाइन नंबर पर दें। यहां से हर समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मतदान केन्द्र पर मतदाता सहायता बूथ भी रहेगा जो मतदाताओं को हेल्प करेगा। पहली बार वोट डालने वाले जागरूक मतदाताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें